Press "Enter" to skip to content

संतान नहीं होने पर परेशान कर रहे हैं ससुराल वाले महिला ने की थी लव-मैरिज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घोसीपुरा की निवासी एक महिला ने आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर ससुरालियों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अनामिका कुशवाह पत्नी संजय बाथम निवासी लाल कोठी के पीछे घोसीपुरा थाना फिजीकल ने बताया कि उसने संजय वाथम से लव मैरिज की थी।अनामिका कुशवाह ने बताया कि संतान न होने से ससुरालीजन बांझ कहकर अपमानित करते हैं जिससे भारी मानसिक पीड़ा होती है। इसके साथ ही ससुर भगवानलाल बाथम, सास पार्वती देवी, देवर राहुल बाथम, देवरानी कृष्णा बाथम दहेज में 5 लाख रुपए की मांग को लेकर मारपीट करते हैं। कहते हैं कि 5 लाख रुपए लाओ तभी तुम्हें घर में सुख शांति से रहने देंगे। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर ससुरालीजन के विरूद्ध दहेज ऐक्ट एवं मानसिक प्रताड़ित करने हेतु अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!