Press "Enter" to skip to content

किसान के घर में चोरी: बक्से से दो लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। वारदात में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने चोर की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक डेहरवारा गांव के रहने वाले सुगर सिंह यादव अपने घर के पहले माले पर बने कमरे में सो रहे थे। बाकी परिवार के सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर सुगर सिंह यादव के कमरे में घुसे और चोर ने बक्से के ताला खोलकर बक्से में रखे दो लाख रुपये और गले में पहनने वाली सोने के मोहर, 500 ग्राम चांदी की करधौनी, 500 ग्राम चांदी की पायलें, 250 ग्राम चांदी के हथफूल, चांदी के बिछिया चुरा कर ले गए।

बताया गया है कि सुगर सिंह ने अपनी भांजी की शादी में कन्यादान लिया था। सुगर सिंह इन पैसों का इस्तेमाल भांजी की विदा में दिए जाने वाले सामान को खरीदने में करने वाले थे। बता दें चोरी की सूचना मिलते ही कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस चोरी के मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!