Press "Enter" to skip to content

अयोध्या जैसी होगी करैरा में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा: 2100 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाला गया, जय-जय श्रीराम के जयकारे लगे / Shivpuri News

शिवपुरी: अयोध्या की तर्ज पर जिले के करैरा कस्बे के बगीचा मंदिर पर 22 जनवरी राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसी क्रम में आज से मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज नगर में 2100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा की शुरुआत फिल्टर प्लांट स्थित महुअर नदी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो, पुलिस चौकी चौराहे होते हुए बगीचा धाम पहुंची। नगर में महिलाएं पुरुष पीले वस्त्र धारण किए श्री राम जय जय राम के नारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्रा के समाप्ति पर बगीचा धाम में भंडारे प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत विधायक रमेश प्रसाद खटीक, विधायक प्रदीप अग्रवाल मुकेश खटीक पर्व जनपद अध्यक्ष नरवर सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

बता दें करैरा कस्बे के बगीचा सरकार मंदिर पर 22 जनवरी को राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए जयपुर से भगवान श्री राम, लक्ष्मण,जानकी की प्रतिमाएं लाई जा चुकी है। जिनकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है उक्त सभी कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण किये जायेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!