शिवपुरी के बदरवास कस्बे के बायपास पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से 4 अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने का दुःखद समाचार मिला।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करती हूं।
ये है घटना
दरअसल सोमवार की रात बदरवास कस्बे के बाइपास पर एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।घायल से मिली जानकारी के अनुसार पहले कार डिवाइडर से टकराई और बाद में ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार में सवार सभी लोग बाहर सड़क पर मिले। वहीं एक मृतक का शव आज सुबह घटना स्थल से काफी दूर झाड़ियों में मिला।जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के रहने वाला प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट कार (MP67C4285) में सवार होकर सोमवार की रात 1 बजे से 2 बजे के बीच गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। तभी बदरवास कस्बे के पास हादसा हुआ।

बदरवास में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जताया शोक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment