मृतिका के पति ने जनसुनवाई में एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी: जिले की मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुरानी मगरौनी में एक महिला ने पड़ोसियों की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर जहर खाकर लिया था। महिला की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई थी। लेकिन महिला ने इलाज के दौरान मरणासन्न अवस्था में पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर आत्महत्या करने की बात पुलिस को दर्ज कराई थी। महिला के पति का आरोप है लेकिन इसके बाद भी मगरौनी चौकी पुलिस आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज नहीं कर रही है इसे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मनोज जाटव पुत्र भोलाराम जाटव निवासी पुरानी मगरौनी ने बताया कि मेरी पत्नी रानी जाटव को पड़ोसी कल्लू पुत्र बादाम, राम-लखन पुत्र जीवनलाल रापति पत्नी बादाम ने इतना परेशान कर दिया कि उसने तंग आकर जहर खा लिया जिसके बाद 24 अक्टूबर 2023 को इलाज के दौरान ग्वालियर में रानी ने दम तोड दिया। लेकिन इस दौरान रानी ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि पड़ोसियों द्वारा बदचलन कहने और मारपीट से तंग आकर उसने जहर खाया है। इसके बाद भी मगरौनी चौकी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। मृतिका के पति मनोज ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

पड़ोसियों की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर महिला ने की सुसाइड, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं की कार्यवाही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment