आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंदिर के पुजारी और भक्तों ने जनसुनवाई में दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाथरस जुझाई गांव से दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पहाडी पर स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर एवं श्री काली माता मंदिर पर सामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर पर दर्शन करने आए दर्शनार्थियों पर पथराव और उनकी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की घटना सामने आई है। मंदिर के पुजारी और भक्तों ने इस घटना का वीडियो बनाकर
इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर एसपी के यहां दर्ज कराई है।
मंदिर के पुजारी शोभाराम भगतजी ने बताया कि 10 जनवरी गुरुवार को मंदिर पर दर्शन करने आए दर्शनार्थियों के साथ रामलखन लोधी, भागचंद लोधी, संजीव लोधी, कुंवरपाल लोधी, रघुवीर लोधी द्वारा अभद्रता की गई। इतना ही नहीं सिद्ध स्थान के रास्ते में एक कुत्ते को मार दिया था एवं दर्शनार्थियों से गाली-गलौज कर पत्थर फेंके गए आरोपियों ने गाडियों की तोडफोड भी की। घटना की रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराने पर पुलिस ने 1 आरोपी के खिलाफ 151 की कायमी की गई। इसके बाद भी लगातार ये लोग मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। पुजारी ने जनसुनवाई में कलेक्टर एसपी से शिकायत कराते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर में पूजा करने आए दर्शनार्थियों पर पथराव गाड़ियों में की तोड़-फोड़ दबंगई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment