Press "Enter" to skip to content

चाइना मर्डर मिस्ट्री हुई सॉल्व: फरार चल रहे दो आरोपी बैराड़ पुलिस ने किए गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले बैराड़ से है जहां पर बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव ने आज मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि चाइना मर्डर से में फरार चल रहे दो 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपियों को पुलिस ने कल ग्राम सिलपरी से गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जानकारी अनुसार बीते 10 अक्टूबर 2023 को दिन दहाड़े घर में घुसकर चाइना शर्मा की लूट के दौरान हत्या कर दी गई है जिसमें पुलिस ने इस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 2 आरोपी फरार चल रहे थे जिन पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने 5-5 हजार रुपए की इनाम घोषित की थी जिसके बाद बैराड़ थाना प्रभारी निरी. नवीन यादव ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की और मुखबिर की सूचना मिलने पर उन्होंने अपनी टीम को ग्राम सिलपरी भेजकर आरोपी शिवम तोमर और आरोपी ब्रजमोहन उर्फ खन्ना परिहार को वहां से गिरफ्तार कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!