Press "Enter" to skip to content

साली को लेकर भगा जीजा, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी और बच्चों को खोजने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र के महदेवा गांव की रहने वाली एक विवाहिता को उसका जीजा मायके से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी और बच्चों को खोज कर वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार फत्ते पुत्र शंकर कुशवाह निवासी महदेवा थाना छर्च ने बताया कि उसकी पत्नी रक्षाबंधन को मायके गई थी जहां से उसकी पत्नी को उसका जीजा दान सिंह कुशवाह भगाकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसको शंका है कि उसकी पत्नी को उसके जीजा ने गुजरात में कहीं बेच दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी और बच्चों को खोज कर वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!