Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: तेज रफ्तार का कहर, अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराई 3 की मौत 4 घायल, कार हुई चकनाचूर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को शिवपुरी और गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में सवार होकर 7 लोग गुना से ग्वालियर जा रहे थे तभी बदरवास के पास शिवपुरी गुना वाइपास पर बरखेड़ा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल 4 में से 3 लोगों को गुना जबकि एक घायल को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शिवपुरी अस्पताल में भर्ती घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है।इस भीषण सड़क हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद अर्टिगा कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में गोलू परिहार निवासी गुना,शिवाजी पुत्र बृजेश यादव निवासी गुना और प्रदीप पुत्र रंजीत परिहार निवासी छापराई थाना देहात अशोक नगर की मौत हो गई है। वहीं समन्दर सेलर पुत्र मदनलाल गांधी वोकेशनल कॉलेज गुना जसवंत गौर कल्याण केवट निवासी गुना और केशपाश निवासी अशोक नगर घायल हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!