Press "Enter" to skip to content

घर जमाई बनकर रह रहे पति से हुआ पत्नी का झगड़ा, गुस्साई पत्नी ने खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी के खोड़ चौकी क्षेत्र के डंगरिया गांव में घरजमाई बन कर रह रहे युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे परेशान होकर महिला ने जहरीली दवा खा ली, महिला को उपचार के लिए पहले खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक डंगरिया गांव के रहने वाली 21 साल की राजकुमारी का पति सुनील आदिवासी घर जमाई बन कर रह रहा था। रविवार की शाम सुनील ने अपनी पत्नी राजकुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया था और घर से चला गया था। इससे नाराज होकर राजकुमारी ने घर में रखी फसल में डालने वाली जहरीली दवा खा ली थी। तबीयत बिगड़ने के बाद राजकुमारी को उल्टियां होने लगी थी।

गनीमत रही कुछ देर बाद राजकुमारी की भाभी रचना उसके घर पहुंच गई। तब कहीं जाकर राजकुमारी को उपचार के लिए खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!