शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक किराना दुकान से शातिर बदमाश सिगरेट के तीन बड़े पैकिट दुकानदार को धोखे में रख अपने बाइक सवार बदमाश के साथ भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। धोखेबाजी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
कोलारस कस्बे के शुभम बिंदल ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया के सामने किराना की दुकान संचालित करता है। आज दोपहर 1 बजाकर 20 मिनट पर एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा था। उसने सिगरेट की तीन बड़े पैकिट मांगे थे। पैकिट के 4680 रुपए उसने अपने दुकान के बाहर बाइक पर बैठे साथी से लाकर देने की बात कही थी। इसके बाद वह सिगरेट के तीनों पैकिटों को लेकर गया और अपने साथी के साथ बिना पैसे दिए बाइक पर सवार होकर भाग गया। इसकी शिकायत कोलारस थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दुकानदार से 4600 रुपए की सिगरेट ले भागे बदमाश: घटना सीसीटीवी में हुई कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment