शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक चलती बाइक से 17 साल की मंजू की बाइक से गिरने से मौत हो गई । बताया गया किशोरी अपने जीजा और भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के ससुराल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का हिस्सा किशोरी से छूता हुआ निकल गया था इसके बाद किशोरी चलती बाइक से गिर पड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक़ आज रविवार की दोपहर कोलारस थाना क्षेत्र के सनवारा गांव का रहने वाला ललित आदिवासी अपने ससुराल, भाटी से अपनी 17 साल की साली मंजू आदिवासी और अपने छोटे बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। ललित ने बताया कि पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से लगे राज होटल के पास एक ट्रक उसकी साली मंजू के पैरों को टच करते हुए निकला था। इससे मंजू चलती बाइक से गिर गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया था। एम्बुलेंस की मदद से तत्काल मंजू को जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन चोंट गंभीर होने के कारण मंजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बाइक से गिरने से किशोरी की मौत: जीजा के साथ बहन के ससुराल जा रही थी मंजू, पीछे से ट्रक ने मारी थी टक्कर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment