Press "Enter" to skip to content

मंदिर के कुंड में मिली महिला की लाश: एक्सीडेंट और सुसाइड के एंगल से जांच कर रही है पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल बाणगंगा के कुंड में आज सुबह एक बुजुर्ग महिला की लाश मंदिर के दर्शन करने गए लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कर शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने महिला की शिनाख्त छत्री क्षेत्र की रहने वाली 60 साल की शोभा शर्मा के रूप में की है। बताया गया है कि महिला आज सुबह घर से निकल गई थी। इसके बाद शोभा का शव बाण गंगा मंदिर के छज्जे वाले कुंड में मिला, शव को मंदिर में दर्शन करने गए लोगों द्वारा देखा गया था। इसकी सूचना फिजिकल थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज सुसाइड या एक्सीडेंट दोनों ही एंगल से जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं। महिला के पति जगदीश शर्मा की मौत पिछली जनवरी में बीमारी के चलते हो गई थी। बताया गया है कि महिला गृहक्लेश के चलते परेशान भी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!