शिवपुरी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 विनायक नगर, गणेश कॉलोनी के लोग खराब सड़क और गंदगी से वर्षों से परेशान हैं। इससे नाराज होकर लोगों ने अपने घरों से निकलकर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका पर सुनवाई के आरोप लगाए।
बता दें कि शहर में ऐसे हालात इसी कॉलोनी नहीं बल्कि ऐसी कई कॉलोनियां है जहां लोग सड़क न होने और गंदगी से परेशान हैं। शायद यही वजह रही कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवपुरी 79 पायदान से गिरकर इस बार 124 पायदान पर पहुंच गया।
रहवासियों का कहना है इस क्षेत्र की गलियों में पक्की सड़क नहीं है इसके साथ ही सड़कों पर पानी भरा रहता है। इसके साथ ही सड़क पर कचरा और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई गई है। जिससे रात के समय लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
लोगों का कहना है इस कालोनी के रहने वाले सभी लोग नपा को हाउस टैक्स देते हैं। नल कनेक्शन का बिल भरते हैं इसके बावजूद पिछले 15 सालों से कालोनी में सड़क निर्माण नहीं कराई गई है। इस सड़क से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ता हैं।
बच्चे रोज स्कूल जाते है उनके भी जूते भीगने के साथ गंदे हो जाते है। जिससे उनके स्कूलों से हर रोज लिखित में शिकायत भेजी जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार वार्ड पार्षद, नपा अध्यक्ष से लेकर सीएमओ तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

15 साल में नपा नहीं डलवा पाई सड़क: खराब रोड और गंदगी से परेशान वार्ड-15 के लोगों ने नपा को कोसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment