Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार का कहर: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत, एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल फिर बाद में ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। रफ्तार के कहर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की बताई गई है। जहां कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर धुलाई सेंटर के पास एक स्कूटी सवार अपनी साइड लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में इंदिरा कालोनी के का रहने वाला दिलीप दोहरे के सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं पूरनखेड़ी के रहने वाले दो बाइक सवारों को मामूली चोंटे आईं हैं। बाइक सवार राजेन्द्र प्रजापति ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ खाद के कट्टे को लेकर घर जा रहा था। जहां एकाएक स्कूटी के सामने आने से बाइक स्कूटी से टकरा गई। कोलारस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!