शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छोटा लुहारपुरा की एक बुजुर्ग महिला ने एलआईसी एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वैजयंती पत्नी भगवती ओझा निवासी छोटा लुहारपुरा ने बताया कि एलआईसी एजेंट विपिन शिवहरे 12 साल पहले उसके घर पहुंचा और बोला कि मैं आपकी एक पॉलिसी कर देता हूं जिससे आपको 12 साल बाद चार-पांच लाख रुपए मिलेंगे। लेकिन अपना टारगेट पूरा करने के लिए एजेंट ने धोखाधड़ी कर उसके परिवार के नाम पर एक की जगह तीन पॉलिसियां कर दी जिससे उसको 12 साल बाद 4-5 लाख रुपए की जगह 1 लाख 60 हजार रुपए ही मिले। जब मैंने इसकी शिकायत LIC insurance कंपनी में दर्ज कराई तो विपिन शिवहरे मुझे अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुजुर्ग महिला ने एलआईसी एजेंट के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर की है।

LIC एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, बुजुर्ग महिला ने एसपी से की शिकायत, लाखों की हेरा फेरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment