Press "Enter" to skip to content

हाइवे पर पलटे मिनी ट्रक से टकराया कंटेनर: केबिन हुआ क्षतिग्रस्त, डीजल टैंक फूटने से डीजल का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के आदिवासी पुरा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर पलटे मिनी ट्रक में एक तेज रफ्तार कंटेनर टकरा गया। इस घटना में कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त हुआ है साथ ही कंटेनर के डीजल टैंक के फूट जाने से डीजल सड़क पर फैल गया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात ग्वालियर की ओर से शिवपुरी की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक (MP07GA3808) बेकाबू होकर पलट गया। हालांकि शनिवार दोपहर तक मिनी ट्रक को हाईवे से नहीं हटाया गया। इसके चलते शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के करीब ग्वालियर की ओर से आ रहा।


एक कंटेनर (RJ11GC1308) हाईवे पर पलटे हुए मिनी ट्रक से टकरा गया। गनी मात्रा की कंटेनर टकराने के बाद पलटने से बच गया लेकिन कंटेनर का केवल क्षतिग्रस्त हुआ है इसके अतिरिक्त कंटेनर के डीजल टैंक के फूट जाने से सड़क पर डीजल बिखर गया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द मिनी ट्रक को सड़क से हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!