Press "Enter" to skip to content

चीनी मिट्टी के कपों से भरे ट्रक में भड़की आग:धूं-धूं जलकर खाख, पटना से हैदराबाद जा रहा था ट्रक, आग पर पाया गया काबू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पतारा गांव के पास एक चीनी मिट्टी के कपों से भरे ट्रक में आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुभासपुरा थाना और सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जैसे-तैसे फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक़ ट्रक (RJ11GC1980) चीनी मिट्टी के कप भरकर पटना से हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पतारा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे की पुलिया से टकरा गया। पुलिस से टकराने के बाद ट्रक का डीजल टैंक फूट जाने और घर्षण से उठी चिंगारी से ट्रक में आग भड़क गई। कुछ देर में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। ट्रक में ऊंची ऊंची चिंगारी उठने लगी थी।

देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रक जलकर राख

ट्रक में आग भड़कने की सूचना लगते ही सतनवाड़ा थाना प्रभारी राजकुमार चाहर और सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैफिक को डायवर्ट किया और शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके फायर बिग्रेड को सूचना दी। गौरतलब है कि ट्रक में चीनी मिट्टी के कपों को प्यार (भूसा) के बीच रखा गया था।

जिससे ट्रक ने और तेजी से आग पकड़ ली थी। सूचना के बाद पहले 1 फायर बिग्रेड ने ट्रक की आग बुझाने का काम फूटी हुई पाइप लाइन से शुरू किया था। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद दूसरी फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक जलकर पूरी तरह से राख हो चुका था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!