Press "Enter" to skip to content

जिलाबदर बदमाश को महिला दोस्त के साथ १२ पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा / Shivpuri News

विधानसभा चुनाव में देहात थाना पुलिस ने किया था जिलाबदर
शिवपुरी। शहर की देहात थाना पुलिस ने एक सूचना पर से लुधावली में शुक्रवार शाम एक जिलाबदर बदमाश को उसकी महिला दोस्त के साथ अवैध शराब बेचने हुए पकड़ लिया। आरोपियों के पास से १२ पेटी शराब मिली है। दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
टीआई विकास यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कई अपराधों को देखते हुए नंदू उर्फ नंदकिशोर राठौर(४०) निवासी लुधावली को कलेक्टर ने ६ माह के लिए जिलाबदर किया था। इधर आज किसी ने सूचना दी कि यह जिलाबदर बदमाश लुधावली में रहकर अपनी महिला दोस्त आरती प्रजापति(२४) के साथ अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को १२ पेटी अवैध शराब कीमत करीब ४८ हजार रुपए के साथ पकड़ लिया। दोनो पर पुलिस ने आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही नंदू की गिरफ्तारी जिलाबदर के मामले में भी की गई है। यहां बता दें कि दोनो पर अवैध शराब बेचने के कई केस पूर्व से दर्ज है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!