Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में उद्योग विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मुहिम हुई शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में उधोग विभाग के लिए आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण की गई भूमि को प्रशासन की टीम ने हिटैची से ढहा दिया। इस दौरान एक झोपड़ी कच्ची बाउंड्री वॉल सहित चबूतरे आदि जमींदोज कर दिए गए। राजस्व नगर परिषद और पुलिस विभाग की संयुक्त मुहिम के दौरान जमीन को अतिक्रमणकारियों से चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। यहां आपको बता दें कि बैराड़ कस्बे में नवीन कृषि उपज मंडी के पास उद्योग विभाग के लिए करीब 400 बीघा जमीन आवंटित की गई है लेकिन अधिकांश जगह पर भूमाफियाओं ने बाउंड्री वॉल और झोपड़ियां बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। शनिवार को बैराड़ तहसीलदार संतोष धाकड़ नगर परिषद सीएमओ महेश जाटव ने पुलिस बल के सहयोग से उधोग विभाग के लिए आवंटित भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम की शुरुआत की है। सीएमओ ने बताया कि ये मुहिम लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस मुहिम से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!