Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में खतरे के साए में मरीज प्रबंधन बेखबर, बड़े हादसे के इंतजार में प्रबंधन / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के सरकारी अस्पताल से है जो हमेशा ही अपनी बद इंतजामियों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है।
ताज़ा मामला भी जिला अस्पताल शिवपुरी से सामने आया है जहां जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीजों को खतरे के साए में खड़ा होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल बीती रात अज्ञात वाहन चालक ने जिला अस्पताल के औषधि वितरण केंद्र के बाहर लगी टीन सेट में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टीन सेट के पिलर जमीन से उखड़ कर बाहर आ गए। जिससे बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा काम चलाऊ तरीके से
टीन सेट को एक लोहे का पाइप लगाकर खड़ा कर दिया गया है।
जिससे कभी भी टीन सेट दवाई लेने आने वाले मरीजों के ऊपर गिर सकती है। जिससे गंभीर हादसा घटित हो सकता है लेकिन अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की जान से कोई लेना देना नजर नहीं आ रहा है। जब संबंध में सिविल सर्जन बीएल यादव को अवगत कराने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा इसे समझा जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जान को लेकर कितना गंभीर नजर आ रहा है।
शिवपुरी से नासिर खान की रिपोर्ट

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!