शिवपुरी के जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने मरीजों को लेकर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के बाहर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि सालों वह अपने मरीजों का डायलिसिस कराते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें ग्वालियर डायलिसिस कराने की बात कही जा रही है। उन्हें इसका कारण डायलिसिस मशीन का खराब होना बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक़ जिला अस्पताल में तीन डायलिसिस यूनिट को लगाया गया है। डायलिसिस की तीन यूनिटों से 11 किडनी फेल के मरीज अपना डायलिसिस कराते हुए आ रहे है। जबकि डायलिसिस कराने की जिला अस्पताल में सुविधा मिलने का आधा सैकड़ा लोग इन्तजार में हैं। बता दें पछले चार दिन पहले डायलिसिस की एक यूनिट में तकनिकी खराबी आ गई थी इसके बाद से दो यूनिटों से काम चलाया जा रहा था लेकिन शुक्रवार को एक ओर डायलिसिस की यूनिट फ़िल्टर की बजह से बंद हो गई। अब जिला अस्पताल में महज एक डायलिसिस यूनिट काम कर रही है। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।
इस मामले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल यादव का कहना है कि दोनों मशीनों में आई खामियों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चुकी इस बीच मरीजों को जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा आउटसोर्स कम्पनी किडनी केयर द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। जब तक जिला अस्पातल की यूनिट सही होंगी तब यह सुविधा गुना और ग्वालियर में किडनी केयर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही एम्बुलेंस की सुविधा भी आने जाने के लिए उपलब्ध कराई जा रहा है। जैसे ही जिला अस्पताल की यूनिट शुरू हो जायेगी इसके बाद उक्त सभी मरीज पुनः जिला अस्पताल में ही डायलिसिस करायेगे।

डायलिसिस की तीन में से दो यूनिट खराब हुईं: जिला अस्पताल से मरीजों को ग्वालियर रेफर किया जा रहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment