शिवपुरी में सर्दी से राहत मिलने लगी है। दिन में सूरज गर्मी का एहसास दिलाने लगा है हालांकि शाम से सर्दी का सिलसिला सर्द हवाओं के साथ हो जाता है। शुक्रवार रात 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका था वहीं शुक्रवार की दोपहर का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया था। आज (शनिवार को) सुबह से आसमान पर सूरज न अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं आज दोपहर दिन का तापमान भी 22 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
सर्दी से राहत मिलने के बाद लोगों की दिनचर्या पटरी पर वापस लौट आई है। इसके अतिरिक्त दिन का तापमान अधिक और रात में पाला न होने फसलों को फायदा हुआ है। वहीं कोहरा कम होने से विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर के बीच रही है। जिससे रात के समय वाहनों को चलाने वाले चालकों को भी राहत मिली है।
मौसम सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश मध्यप्रदेश में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। ऐसा मौजूदा सिस्टम और 16 जनवरी से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। सीनियर वैज्ञानिक के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगान-ईरान के आसपास है। इस वजह से विंड पैटर्न बदल गया है। राजस्थान के आसपास प्रति चक्रवात की एक्टिविटी है। इन वजहों से अगले 3 से 4 दिन तक कोहरा रहेगा। इसके बाद रात के टेम्प्रेचर में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन 16 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है।

सर्दी से राहत पटरी पर लौटी लोगों की दिनचर्या, सर्दी, कोहरा और शीतलहर में आई कमी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment