शिवपुरी: मुरम के अवैध परिवहन करते हुए डंपर को माइनिंग अधिकारी ने पकड़ा। जिसे उनके द्वारा जब्त करते हुए कोतवाली में जब्त करवा दिया। साथ ही मामले में मौका पंचनामा बनाते हुए जुर्माना लगाने की कार्रवाई माइनिंग विभाग ने शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे शहर के नजदीक ग्वालियर बायपास कठमई गांव के पास अवैध रुप से मुरम डंपरों में भरी जा रही है। जिसकी सूचना माइनिंग अधिकारी को मिली। इस पर माइनिंग ऑफिसर मौके के लिए निकले। जहां उन्होंने कठमई गांव में अवैध रुप से मुरम ले जाते हुए डंपर को पकड़ा। जिसमें मुरम भरी हुई थी, मौके ड्राइवर न तो डंपर के कागजात दिखा पाया और न ही मुरम की रॉयल्टी। इस पर माइनिंग अधिकारी ने डंपर क्रमांक एमपी 32 एचए 0284 को जब्त किया और कोतवाली में रखवा दिया। वहीं मामले में मौका पंचनामा बनाते हुए जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि कठमई से रोज कई डंपर अवैध रुप से मुरम भरकर इसे बेचने का कारोबार कर रहे है। जिसे लेकर माइनिंग विभाग को लगातार चार दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को माइनिंग अफसरों ने यह कार्रवाई की।

मुरम का अवैध परिवहन करते कठमई के पास से डंपर किया जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment