शिवपुरी: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मृति अंर्तराज्यीय इंटरसिटी कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जय हिंद फुटबाल समिति के सचिव मुकेश वशिष्ठ ने बताया की दिनांक 11 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन पोलो ग्राउंड पर किया जा रहा है। बता दें की जय हिंद फुटबाल समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश दुबे संचालक इंटरसिटी ट्रेवल्स हैं। पोलोग्राउड में मैच का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा किया गया.
आपको बता दें कि पोलोग्राउंड में फुटबॉल मैच में 11 टीमों ने भाग लिया है. वहीँ एक टीम में 8 खिलाड़ी खेल रहे हैं. इसी क्रम में आज दिल्ली नॉर्थन क्लब एवं बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बीच मैच हुआ था जिसमें दिल्ली नॉर्थन क्लब ने 5 गोल और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने 1 गोल किया. इसमें दिल्ली नॉर्थन क्लब की जीत हुई.
वहीं दूसरा मैच झांसी और भिंड स्पोर्ट्स क्लब टीम में हुआ था जिसमें झांसी के पांच गोल और भिंड स्पोर्ट क्लब के चार गोल थे.
जय हिंद फुटबाल समिति के सचिव मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए रखा गया है. वहीं दूसरा पुरस्कार 11000 रुपए रखा गया है. फुटबॉल मैच का समापन 14 तारीख को किया जाएगा.

राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मृति अंर्तराज्यीय इंटरसिटी कप फुटबाल प्रतियोगिता में आज हुए 2 मैच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment