Press "Enter" to skip to content

घर गृहस्थी का सामान समेट कर दूसरी पत्नी के साथ भाग पति
पहली पत्नी ने मांगा इंसाफ / Shivpuri News

शिवपुर: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिस से पति को खोज कर गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग की है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुनाज गांव की रहने वाली महिला धनको ने बताया कि आज से लगभग 4 माह पूर्व मेरा पति मुझे छोडकर घर में रखा सभी सामान और सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपये लेकर अपनी दूसरी पत्नि के साथ भाग गया है आज दिनांक तक मेरे पति का कोई भी पता नही चल पाया है। मैंने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली शिवपुरी में दर्ज की थी जिसकी भी कोई सुनवाई नहीं की गई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पति को खोजने और गुजारा भत्ता दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!