शिवपुरी: जिले के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर पड़ने वाले जंगल में एक पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ पेड़ पर चढ़ कर शिकार की तलाश उँचाई से घात लगाए दिखाई दे रहा है। तेंदुए की इस मूवमेंट को मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सतनबाड़ा-नरवर मार्ग के बीच घनघोर जंगल में पड़ने वाले झिरना क्षेत्र में एक पेड़ पर चढ़ तेंदुए को राहगीरों द्वारा देखा गया था। तेंदुआ करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था। बताया गया है कि तेंदुआ शिकार की तलाश उंचाई से कर रहा था। पेड़ पर चढ़े तेंदुए की इस मूवमेंट को राहगीरों द्वारा मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया है। वीडियो दो रोज पहले का बताया गया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सतनबाड़ा-नरवर मार्ग के बीच घनघोर जंगल में पड़ने वाला झिरना क्षेत्र को तेंदुए अपने लिए मुफीद मानते है इस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों को कई बार तेंदुए शिकार की घात लगाए देखे गए हैं। तेंदुओं को इस क्षेत्र में अक्सर देखे जाने की वजह घनघोर जंगल और पर्याप्त पानी की व्यवस्था को माना जाता है जिससे अन्य जंगली जानवर भी अक्सर इस क्षेत्र में आते-जाते रहते हैं और तेंदुए को अपना शिकार तलाशने में मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

शिकार की तलाश में पेड़ पर घात लगाए बैठा शिकारी तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment