शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बलरामपुर गांव के हार में गुरुवार की सुबह बोरवेल में की गई ब्लास्टिंग के दौरान इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने मौके पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन इस मामले में आरोपी के खिलाफ मौके पर ही एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझा बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है।
जानकारी के अनुसार अक्की पुत्र रमेश धाकड़ उम्र 28 वर्ष की गुरुवार की सुबह बोरवेल में ब्लास्टिंग के दौरान चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीलपुरा गांव का एक युवक बलरामपुर के हार में स्थित रामदयाल यादव के बोर में ब्लास्टिंग कर रहा था इसी दौरान ब्लास्टिंग की चपेट में आने से अक्की धाकड़ की मौत हो गई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि उदय धाकड़ बोरवेल में ब्लास्ट कर रहा था इसी दौरान उसने अक्की धाकड़ से कहा कि तू बोरवेल के ऊपर खड़ा हो जा कुछ नहीं होगा। लेकिन जैसे ही उदय ने ब्लास्ट किया तो धामके के साथ ही अक्की धाकड़ हवा में उड़ गया और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment