शिवपुरी में रहे जिला पंचायत सीईओ एच.पी.वर्मा के डॉक्टर बेटे को शिवपुरी के रहने वाले एक डॉक्टर द्वारा टाँगे काटने और मुंह पर कालिख पोतकर बारात निकालने की धमकी दी गई है। जिला पंचायत सीईओ के डॉक्टर बेटे की शिकायत पर कोलारस थाना ने धमकी देने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ जिला पंचायत सीईओ रहे एच.पी.वर्मा के पुत्र डॉ नितिन वर्मा ने शिवपुरी केयर नाम से एक प्राइवेट अस्पताल कोलारस कस्बे में खोला था। इस अस्पताल में शिवपुरी के रहने वाले डॉक्टर मनोज शर्मा का भी शेयर था। लेकिन कुछ माह पहले इस हॉस्पिटल को बंद कर दिया गया था। बता दें कि ग्वालियर के रहने डॉक्टर नितिन वर्मा आठ जनवरी की शाम कोलारस कस्बे में बंद पड़े अपने अस्पताल पहुंचे हुए थे। इसी दौरान डॉक्टर मनोज शर्मा भी पहुंच गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। डॉ नितिन वर्मा द्वारा कोलारस थाने में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार डॉक्टर मनोज शर्मा ने उन्हें गालियां देते हुए पैर काटने और उनका मुंह पर कालिख पोतकर शिवपुरी में बारात निकालने की धमकी दी है। कोलारस थाना पुलिस ने डॉ नितिन वर्मा की शिकायत पर डॉ मनोज शर्मा के खिलाफ गालीगलौच सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

CEO के डॉ बेटे को मिली टाँगे काटने और मुंह पर कालिख पोतकर बारात निकालने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment