Press "Enter" to skip to content

मजदूर को लगा करंट, बिजली पोल पर नई लाइन बिछाने का कर रहा था काम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले खोड़ क्षेत्र में बिजली के खंबे पर चढ़कर नई लाइन बिछाने का काम कर रहे एक मजदूर करंट की चपेट में आने से खंबे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछोर तहसील क्षेत्र के ढला गांव के रहने वाले मजदूर अरविंद लोधी ने बताया कि खोड़ के अस्पताल के लिए नई बिजली की लाइन पहुंचाने का ठेका ठेकेदार शिखर त्रिपाठी के पास है। वह बुधवार की शाम खोड़ गांव के पास खंबे पर चढ़कर बिजली के नए तारों को लगाने का काम कर रहा था अन्य मजदूर नीचे खड़े हुए थे।

इसी दौरान पास के पुराने खंबे में लगा बिजली का तार टूटकर बिछाई जा रही नई लाइन से टकरा गया था। जिससे उसे बिजली का तेज करंट लगा और वह खंबे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!