Press "Enter" to skip to content

शहर के गुना बाईपास पर दिनदहाड़े युवक को मारा चाकू, घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के गुना बाईपास पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां बड़ोदी से लौट रहे एक युवक में बाइक सवार एक व्यक्ति ने अचानक चाकू से बार कर घायल कर दिया। युवक ने बताया कि अचानक हुए चाकू के हमले से वह बेहोश हो गया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र सेन उम्र 28 वर्ष निवासी आर्य समाज रोड शिवपुरी ने बताया कि वह किसी काम से बड़ोदी गया था जहां से लौटते समय में गुना बायपास पर एक दुकान से गुटखा खरीद रहा था इसी दौरान बाइक से आए विजय सिंह रावत निवासी बड़ा गांव ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। विजय सिंह ने किस कारण से हमला किया फिलहाल घायल ने ये नहीं बताया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!