रोजगार सहायक,पंचायत सचिव संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
शिवपुरी: जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बीते दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम मेघोनाबड़ा में रोजगार सहायक रामकुमार यादव पर हुए हमले को लेकर रोजगार सहायक और पंचायत सचिव संघ ने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया है। यहां आपको बता दें कि बीते दिन मेघोनाबड़ा के रोजगार सहायक राम कुमार यादव पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शीलकुमार यादव, सरपंच पति राजवीर यादव, कप्तान यादव और उनके साथियों ने हमला कर मारपीट कर दी थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा बंदूक से हवाई फायर भी किया गया था। लेकिन इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कराते समय गोली चलाने का कोई जिक्र नहीं किया गया हैं जबकि गोली चलने के बाद जनप्रतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भागकर जान बचाई । संघ द्वारा ज्ञापन के दौरान बताया गया कि पुलिस द्वारा बमुश्किल एफ.आई.आर. रात्रि 01:24 बजे दर्ज की गई जो महज खाना पूर्ती हैं ग्राम रोजगार सहायक उक्त घटना में कही दोषी न होने के बाद भी उसके विरुद् एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं प्रकरण में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई हैं पूर्व में शिवपुरी जिले के रोजगार सहायकों के साथ भी घटनायें घटित हुई हैं जिनमें एफ.आई.आ- कर मात्र खाना पूर्ती की गई हैं।
इसलिए रोजगार सहायक और पंचायत सचिव संघ ने ज्ञापन देकर मांग की है कि दोषी व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जावे।
दोषी व्यक्तियों के विरुद् अन्य केसेस की तरह बुलडोजर की कार्यवाही की जावे।क्रोस एफ.आई.आर की कार्यवाही निरस्त किया जावे । सम्बंधित थाना प्रभारी इंदार दिनेश नरवरिया को हटाने की कार्यवाही की जावे क्य इनके रहते हुए निष्पक्ष कार्यवाही नही हो सकती ।तथा भविष्य में इस तरह की कोई अप्रिय घटना शासकीय कर्मचारी के साथ न हो इस दोषियों के विरुद् इस प्रकार की घटनाओं में तुरन्त एफ.आई.आर. कर गिरफ्तारी करने निर्देशित किया जावे। दोषी सरपंच श्रीमति गुडडी वाई यादव और पिछली घटनाओं में सरपंचों को पद से प्र करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जावे,ग्राम रोजगार सहायक पर पुलिस द्वारा जो धारा लगाई गई हैं उसे हटवाया जावे अपराधियों पर धारा 307 बढ़ाई जावें। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनायें होने सम्भावना नहीं होगी। सरपंचों के प्रतिनिधियों का शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप बन्द कराया जावे।ग्राम रोजगार सहायकों से पंचायत विभाग के अलावा अन्य आयुष्मान आदि कार्यों के अनावश्यक दवाव न बनाया जावे।विवदित पंचायतों के रोजगार सहायकों के ट्रांसफर किये जावे।उक्त मांगे पूरी न होने तक शिवपुरी जिले के अन्तर्गत समस्त ग्राम रोजगार सहायक पंचायत सचिव/जनपद पंचायत कर्मचारी आज से कलम बन्द हडताल पर रहेगें। बाद भी शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त प्रदेश में कलम बंद हडताल की जावेगी।

रोजगार सहायक पर हमला आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग, मांगों को लेकर शुरू की कलम बंद हड़ताल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment