Press "Enter" to skip to content

पति ने धोखे से कर ली दूसरी शादी, शादी के बाद भी कर रहा परेशान, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस है. जहां एक महिला ने अपनी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया मेरे पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसके साथ रह रहा है. दूसरी महिला से शादी करने के बाद भी पति लगातार मुझे परेशान कर रहा है.


जानकारी के अनुसार भारती लोधी पत्नि जगदीश लोधी निवासी पीएस होटल के पास ने बताया की मेरी शादी जगदीश लोधी से 12 साल पहले हुई थी, जगदीश से मुझे एक 11 साल का लडका है, लेकिन जगदीश ने मुझे धोखा देकर 15 दिन पूर्व जूली लोधी पुत्री कुंवरराज निवासी गुडर नयागांव से शादी कर ली. जूली एक शादी शुदा महिला है. जूली से शादी करने के बाद मेरा पति मुझे लगातार परेशान कर रहा है.

महिला ने बताया की मैं अभी किराए से रहती हूं मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रही हूं, वह मुझे अपने घर में अपने साथ नहीं रख रहा है, जूली लोधी को रखे हुए है और वह मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है. जगदीश की मां कमलाबाई और मेरी नंद सुषमा लोधी ने मेरे पति की दूसरी शादी करवाई है और उनके ही इशारे पर वे मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरे साथ मेरे पति ने धोखा दिया है. मेरे साथ हुई धोखाधडी के बाद से मैं काफी परेशान हूं, मेरा आत्महत्या करने का मन कर रहा है लेकिन मैं अपने बेटे की वजह से जिंदा हूं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!