शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली हिम्मतपुर चौकी के ग्राम ढकरई वालूसा में कच्ची शराब की भट्टी की शिकायत को लेकर सरपंच सहित ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने हिम्मतपुर चौकी पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं.
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुजावनी के ग्राम ढकरई वालूसा में सरदार सिंह, बृजेंद्र दीपेंद्र आदि लोगों पर कच्ची शराब की भट्टी चलाने का आरोप लगाया है. साथ ही हिम्मतपुर चौकी पुलिस पर मिली भगत के आरोप लगाए हैं.
ग्राम पंचायत सुजावनी के सरपंच केशव सिंह परमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सुजावनी के अंतर्गत आने वाले गांव ढ़करई वालूसा में सरदार सिंह, बृजेंद्र, दीपेंद्र आदि लोगों के द्वारा कच्ची शराब की भट्टी संचालित की जाती है. जो की प्राइमरी स्कूल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी और बदबू का सामना करना पड़ता है. इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है. और 181 पर भी शिकायत की गई है. लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है. इसकी शिकायत लेकर आज एसपी ऑफिस पहुंचे सरपंच सहित ग्रामीणों ने कच्ची शराब की भट्टी की शिकायत की और कच्ची शराब की भट्टी को नष्ट करने की मांग की हैं.

ढकरई वालूसा में प्राईमरी स्कूल के पास कच्ची शराब की भट्टी हो रही संचालित, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment