शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में दिनदहाड़े एक विवाहित महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस बहुत जल्द खुलासा कर सकती है।पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के लंबे हाथ ब्लाइंड मर्डर और लूट के आरोपियों की गिरेबान तक पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर दिनभर कयासों का दौर जारी रहा लेकिन पुलिस ने देर शाम तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की माने तो देर रात या कल पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
यहां आपको बता दें कि 10 नवंबर 2023 को बैराड़ नगर परिषद के वार्ड संख्या -2 की निवासी चायना शर्मा की उनके ही घर में गला दबा कर हत्या कर दी थी हत्यारों ने घर में लूट-पाट भी की थी हत्यारे सोने चांदी के गहने और नगदी लूट ले गए थे।
चायना शर्मा को इंसाफ दिलाने धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे हत्या आरोपी:
चायना शर्मा की दिनदहाड़े हत्या और लूट के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज सहित नगर के लोगों ने थाने के सामने धरना देकर प्रदर्शन भी किया था।जिस पर पोहरी एसडीओपी सुजीत भदोरिया ने प्रदर्शन कारियों को जल्द इस हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया था। वहीं इस हत्याकांड को लेकर सूत्रों से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसको अगर सच माना जाए तो चायना शर्मा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में ही हत्यारोपी शामिल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन नई उम्र के लड़कों ने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

बहुचर्चित चायना शर्मा हत्याकांड चौंकाने वाले हैं हत्यारोपियों के नाम पुलिस जल्द करेगी खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment