शिवपुरी: जिले कोलारस कस्बे के पशु चिकित्सालय में पशुओं को समय पर उपचार न मिलने के चलते पशु पालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोलारस कस्बे के बजरंग दल के कार्यकर्ता एक घायल गाय को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे हुए थे।
जहां उन्हें पशु चिकित्सक मौके पर नहीं मिला, इस दौरान और भी पशु पालक अपने पशुओं का उपचार कराने पहुंचे हुए थे। हालांकि पशु चिकित्सक ना मिलने से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध दर्ज किया। पशु चिकित्यालय प्रबंधन से इस खामी को दूर करने की मांग की। हालांकि कुछ देर पशु चिकित्सक ने पहुंचकर गाय का इलाज किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक, कोलारस न्यायालय के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता को एक गंभीर रूप से घायल गाय पड़ी मिली थी। इसके बाद गाय को बजरंग दल के पप्पू श्रीवास्तव,अनिल लोधी, नरेश कुशवाह, उमेश कुशवाह और किट्टू पारीख पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। हालांकि उन्हें मौके पर पशु चिकित्सक नहीं मिले।
पप्पू श्रीवास्तव ने बताया कि पशु चिकित्यालय में पशु चिकित्सक मौजूद नहीं रहते है। जिससे बेजुबान मवेशियों सहित उनके पालकों को परेशान होना पड़ता है। आज सभी बजरंगियों ने पशु चिकित्सालय प्रबंधन से अस्पताल के समय के मुताबिक, पशु चिकित्सक मौजूद रहने की मांग की है।
जिससे पशु पालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस मामले मुख्य पशु चिकित्सक राजीव गुप्ता का कहना है कि उनकी ड्यूटी प्रधानमंत्री जनमन योजना के कार्य में लगाईं गई है इसके चलते उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में रहना पढ़ रहा है।

पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद: पशुपालक परेशान, बजरंगियों ने दर्ज कराया विरोध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment