शिवपुरी: तीन माह से एक महिला अपनी नव विवाहित बेटी की मौत के जिम्मेदार पति को सजा दिलाने ले लिए पिछोर थाने के चक्कर लगाकर परेशान है। महिला आज (मंगलवार को) बेटी को न्याय मिल सके इसकी फरियाद लेकर एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने बेटी के मौत के जिम्मेदार अपने दामाद को सजा दिलाए जाने की गुहार एसपी से लगाई है।
पिछोर थाना क्षेत्र के जराय गांव की रहने वाली वीरवती लोधी पत्नी केदार लोधी ने बताया कि उसकी बेटी विनीता लोधी (22) की शादी उत्तरप्रदेश के बबीना जिले के हीरापुर गांव के रहने वाले सचिन पुत्र खलक सिंह लोधी से डेढ़ वर्ष पहले की थी। शादी के एक साल तक बेटी को अच्छे से रखा, इसके बाद शादी के 13 माह बाद बेटी को मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। इसके बाद से बेटी करीब दो माह से अपने मायके रह रही थी।
16 अक्टूबर 2023 को मेरा दामाद सचिन बेटी विनीता को लेने मायके आया हुआ था। मैं बेटी को विदा करने के लिए बाजार कपड़े लेने गई हुई थी। लौटकर जब मैं घर आई तो बेटी को मेरा दामाद बेरहमी से पीट रहा था। मैंने दामाद को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और बेटी के साथ मारपीट करता रहा। इससे नाराज होकर बेटी ने जहर पी लिया था, इसके बाद उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था तभी दामाद बीच रास्ते में से उतर कर भाग गया और उसी रात मेडिकल कालेज में बेटी की मौत हो गई थी।
वीरवती ने बताया कि बेटी की मौत के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया था इसके बाद मर्ग की डायरी पिछोर थाने में भेज दी गई थी। लेकिन आज तक पिछोर पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची है और बेटी को न्याय दिलाए जान की मांग की है।

बेटी के हत्यारे दामाद को सजा दिलाने एसपी के पास पहुंची मां पुलिस से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment