शिवपुरी में आज सुबह से घना घना कोहरा छाया रहा, जो पिछले दो दिनों से ज्यादा था। इसके चलते सुबह-सुबह सर्दी का प्रकोप भी ज्यादा दिखा, आज रात का पारा 13 डिग्री तक लुढ़क गया था। वहीं आज दोपहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
कोहरा छाने की वजह से सुबह के समय स्कूल के लिए निकले बच्चों भी परेशानियों का सामना, कोहरे चलते स्कूली बस सड़क पर रेंगती हुई चल रही हैं। शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। अब 20 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे। सर्दी और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि दो दिनों से सूरज निकलने के चलते दोपहर के समय लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। कई दिनों बाद लोग धूप का सेंककर लुप्त उठा रहे थे। लेकिन आज सुबह 9 बजे के बाद शहर के आधा घंटे अच्छी बारिश हुई है जिससे शहर के सड़कें भीग गई। बारिश होने से सर्द हवाए चल रही हैं। बता दें इसके अतिरिक्त बैराड़, पोहरी और करैरा में भी बारिश हुई है।
इससे पहले मौसम विभाग ने शिवपुरी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, रतलाम, हरदा, सागर समेत भोपाल संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम घना कोहरा छाए रहने की बात भी कही गई है।

शिवपुरी में बरसे बदरा: पोहरी, बैराड़ और करैरा में भी हुई बारिश, ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment