Press "Enter" to skip to content

मुरम भरकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की पिटाई, चार लोगों के खिलाफ फिर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में कार्या गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरम भरकर ले जा रहे ट्रेक्टर के ड्राइवर को चार लोगों ने पीट दिया। ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजी बद्ध किया है।

कार्या गांव के प्रकाश जाटव ने बताया वह सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की ट्रॉली में मुरम भरकर ला रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रिंकू परिहार, विक्रम परिहार और उनके दो रिश्तेदार गोपाल परिहार और सिट्टी परिहार ने उसके मुरम से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी।

हालांकि प्रकाश जाटव ने इस झगड़े को पुरानी रंजिश भी बताई है वहीं मारपीट का मामला मुरम के उत्खनन और परिवहन से जुड़ा है। बता दें कि जिले में लगातार मुरम और रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले सामने आने लगे हैं। तेंदुआ थाना पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर प्रकाश जाटव की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!