10 जनवरी 24 को कल्याणी धर्मशाला में लगेगा शिविर
शिवपुरी: भारतीय रेडक्रास सोसायटी और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क हदय रोग निदान शिविर का आयोजन अस्पताल चैराहे पर स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया रेडक्रास परिसर (कल्याणी धर्मशाला) में 10 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में भोपाल के अंनत हार्ट हाॅस्पीटल के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का निशुल्क परीक्षण करेंगे। शिविर में चिन्हाकित किए गए रोगियों का मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजना तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क आपरेशन किया जाएगा।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के बाईस चेयरमेन आलोक एम इन्दौरिया एवं सचिव समीर गांधी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चैधरी के प्रयासों से भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रतिबर्ष जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती है। जिसमें विभिन्न मल्टी स्पेशयल्टी हाॅस्पीटल के चिकित्सकों को रोगियों के परीक्षण और सर्जरी के लिए आमंत्रित किया जाता है। शिविर के दौरान निशुल्क ईकों परीक्षण भी किया जाता है। शहरी क्षैत्र के बाहर से आने वाले रोगियों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के दूरस्थ ग्रामों से आने वाले हदय रोगियों को लाने व ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपलब्ध रहेगी। शिविर स्थल पर रोगियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाऐंगे।
श्री इन्दौरिया ने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा इस बर्ष 10 जनवरी 2023 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजमाता विजया राजे सिंधिया रेडक्रास परिसर (कल्याणी धर्मशाला) में 10 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया गया है। जिसमें पूर्व से पंजीयन कराने के आवश्यकता नही है। शिविर स्थल पर ही पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। शिविर में ऐसे रोगी अपना परीक्षण करा सकते हैं जिन्हें किसी चिकित्सक ने हदय रोग बताया हो अथवा हदय की धडकन तेज हो, वीपी हाई रहता हो, थोडी दूर चलने पर ही थकावट महसूस होती हो। इसके अतिरिक्त ऐसे बच्चे जिनके दिल में छेद हो, शरीर का विकास नही हो पा रहा हो, सर्दी जुकाम की निरंतर शिकायत रहती हो, आम बच्चों की तरह दौडने पर जल्द थक जाते हो या चलने फिरने पर हाफनी आती हो।
पंजीयन हेतु शिविर में साथ लाएं यह कागज
आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटो शिविर में साथ लाना अनिवार्य है। जिससे सर्जरी हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9329937304 पर संपर्क कर सकते हैं।

बच्चों और बडों के लिए निःशुल्क हदय रोग निदान शिविर का आयोजन होगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment