Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी में झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजापुर गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की है। जहर खाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई जिसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार रिविनष्का पत्नी चांद सिंह रजक निवासी राजापुर थाना रन्नौद का रविवार की शाम पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद घबराए परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है जहां उपचार के बाद फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!