शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुवभागीय क्षेत्र के लिलवारा गांव के पास सिंध घाट पर रेत माफियाओं द्वारा बेखौफ सिंध नदी का सीना चीर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। बताया गया है इससे पहले इस घाट पर रात के समय चोरी-छिपे रेत का अवैध रूप परिवहन किया जाता था लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब रेत माफियाओं द्वारा अब दिन रात सिंध के घाट से परिवहन कर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
अवैध रूप से लिलवारा गांव के पास सिंध घाट से रेत के परिवहन का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रेत माफियाओं द्वारा मजदूर लगाकर मौके पर ही रेत को चलने से छनवा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाया जा रहा है।
स्टॉप डेम पर रेत माफियाओं की नजर
बता दें कि कोलारस विधानसभा से होकर गुजरी सिंध नदी पर पूर्व से रेत माफियाओं की नजर थी। इधर सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए घुरवार,रिजोदी, रेंझाघाट, भड़ौता, टामकी, सढ़ में स्टॉप डेम बनवा दिए थे। जिससे किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके साथ ही जल स्तर भी बेहतर रहे। इन स्टॉप डेमों में पानी भरने से रेत नहीं निकल पा रही थी जिससे रेत माफियाओं को लगातार नुकसान हो रहा था। हाल ही में सढ़ गांव में बने स्टॉप डेम का एक वीडियो सामने आया था। जहां रेत माफियाओं द्वारा डेम का गेट पानी निकालने के लिए खोल दिया था। जिससे पानी छटने के बाद आराम से रेत का उत्खनन किया जा सके।
इनका है कहना
इस मामले में कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार का कहना है कि समय-समय नदी के घाटों पर राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाई जाती रहती है। एक बार फिर राजस्व टीम को भेजकर जांच करा लेते हैं ऐसे में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

सिंध नदी के घाट पर रेत माफियाओं की नजर: दिन-रात नदी से रेत का उत्खनन हो रहा, एसडीएम बोले- कार्रवाई करेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment