शिवपुरी को लगातार शीतलहर और कोहरा अपनी चपेट में लिए हुए हैं इससे सर्दी और सर्द हवाओं के चलते अब आमजन की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो चुकी है। रविवार को दोपहर लगभग आठ दिनों के बाद कुछ घंटे के लिए सूरज निकला था जिससे सर्दी में राहत मिलने के आसार नजर आए थे। लेकिन सोमवार की सुबह जबरदस्त कोहरे के साथ फिर हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।
बता दें कि रविवार की रात पारा 12 डिग्री तक लुढ़का था लेकिन आज सुबह से ही बादलों के छाने के चलते दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सर्दी और शीतलहर से बचने के लिए लगातार चिकित्सक गर्म कपड़ों का इस्तेमाल और बुजुर्ग सहित शुगर के मरीजों को सुबह और रात घर ने न निकलने सलाह दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त कृषि वैज्ञानिक फसलों को पाले से बचाने के लिए फसल के चारों ओर आग जलाकर धुंआ करने की सलाह दे रहें हैं।
बता दें कि सर्दी बचने के लिए शहर में अब नगर पालिका द्वारा अलाव जलाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों को राहत मिली है वहीं कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अलाव जलाकर ग्राहकों का इन्तजार कर रहे हैं। दुकानदारों की माने तो अब ग्राहक उनकी दुकान पर दोपहर 12 बजे से लेकर 5 बजे के बीच ही पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें अपनी दुकानों को तय समय पर ही खोलना व बंद करना पढ़ रहा है। सर्दी के चलते व्यापार पर भी इसका असर पढ़ा है।
आखिर क्यों पढ़ रही है इतनी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर प्रदेश के ऊपर है। दूसरा इंडो साइकोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर है। वहीं, गुजरात से यूपी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश का मौसम भी बदला हुआ है। बारिश, कोहरा और हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिन तक सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। 8 जनवरी को फिर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे भी कोहरा और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

सर्दी का सितम जारी: कोहरे से हुई दिन की शुरूआत, नपा ने जगह-जगह जलवाए अलाव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment