Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर रात को ट्रैक्टर खड़ा किया, सुबह गायब मिला, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव में घर के बाहर खड़ा एक ट्रैक्टर अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने रविवार को पोहरी थाना पहुंचकर दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी बल्लू (45) पुत्र ईशुरिया शाक्य ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की रात उसका ट्रैक्टर घर के बाहर रोज की तरह खड़ा हुआ था। लेकिन अगली सुबह ट्रैक्टर गायब मिला। जिसकी तलाश उसने आस-पास के क्षेत्रों से लेकर कई जगह की। लेकिन ट्रैक्टर का कहीं कोई पता नहीं चला। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एसपी 33 जेडसी 9498 है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!