Press "Enter" to skip to content

लोहे की रॉड से वार कर पत्नी को मार डाला: मां की जान बख्शने की गुहार लगाते रहे बेटा-बेटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक बेरहम पति ने अपने बेटे और बेटी के सामने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बेटा और बेटी अपनी मां की जान बख्श देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन पिता ने एक नहीं सुनी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है।

बेटा बोला- मां ने सामने ही दम तोड़ दिया

मृत महिला के बेटे 22 वर्षीय मेहरवान आदिवासी ने बताया कि शाम चांदी की करधौनी के एक हिस्से को बेचने को लेकर पिता सन्नू आदिवासी और मां गुड्डी बाई (50) के बीच विवाद हुआ था। फिर बाद में रात में सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चलते गए थे। मैं अपनी बहन सोना आदिवासी अलग कमरे थे।

बेटे ने बताया कि थोड़ी देर बाद रात करीब 11 बजे मां की चीखने के आवाज आई। इसके बाद हम दोनों भाग कर उनके कमरे पर पहुंचे। मां जमीन पर पड़ी हुई थी और पिता के हाथ में लोहे की सब्बल थी। जिससे पिता मां के सिर पर एक के बाद एक वार कर रहे थे। पिता को रोकने का प्रयास किया था लेकिन पिता नहीं माने उन्होंने मां की हत्या कर दी। मेरी मां गुड्डी बाई ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार

बामौरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई का कहना है कि सूचना मिलते ही आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!