शिवपुरी: सर्दी व शीत लहर अब लड़ाई की जड़ भी बनती जा रही है। सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए बाजार से रूम हीटर खरीदने से शुरू हुए विवाद में विवाहिता और उसके मायके वालों को पीट दिया गया। विवाहिता की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक एक रोज पूर्व नरेंद्र नगर की रहने वाली प्रीति बघेल ने अपने पति राजेंद्र बघेल सर्दी से बचने के लिए बाजार से रूम हीटर खरीदकर लाने की बात कही थी। इसी बात से दोनों के बीच मुंहवाद हो गया था। विवाहिता ने अपने मायके भितरवार फोन कर मायके वालों को बुला लिया था।
बीते रोज विवाहिता के पिता लक्ष्मण, मां शीला, दो भाई बंटी और दीपेश बघेल प्रीति की ससुराल पहुंच गए थे। जहां मायके बालों ने वेबजह प्रीति को न परेशान करने की बात कहने पर प्रीति का पति और सास भड़क गई और मायके वालों के सामने ही प्रीति की मारपीट कर दी इस बीच बचाने आई प्रीति की मां को समधन ने पीट दिया।
प्रीति बघेल की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपित पति और उसकी सास के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने प्रीति सास जमुना बघेल की शिकायत बहू प्रीति, समधन शीला, समधी लक्ष्मण और प्रीति के दोनों भाई बंटी और दीपेश बघेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

सर्दी बन रही है लड़ाई की जड़: हीटर खरीदने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment