Press "Enter" to skip to content

वन विभाग की कार्रवाई: अवैध लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस क्षेत्र धर्मपुरा से वन अमले ने शनिवार रात धर्मपुरा गांव के पास एक अवैध रूप लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती की कार्रवाई की है। बताया गया है कि लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शिवपुरी की आरा मशीन पर ले जाई जा रही थी।


जानकारी के मुताबिक वन अमले की टीम ने रात के समय धर्मपुरा गांव से होकर गुजर रहे महुआ की लकड़ी से भरा हुआ (महिंद्रा) ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। फारेस्ट की टीम को पूछताछ में ड्रायवर ने अपना नाम धर्मेंद्र जाटव बताया, वह रायश्री गांव का रहने वाला है।

बता दें कि सर्दी के चलते अंचल में अलाव के लिए लकड़ियों की मांग बढ़ रही है। इस मौके का फायदा उठा कर कुछ लोग अवैध रूप से जंगल की लकड़ियों का परिवहन कर आरा मशीनों तक पहुंचा कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!