पति ने पुलिस से लगाई पत्नी और बच्चे वापस दिलाए जाने की गुहार
शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के वनोटा गांव की रहने वाली एक महिला को उसका प्रेमी मायके से देवर बनाकर भाग ले गया।
घटना का पता जैसे ही महाराष्ट्र के पुणे में कैटरिंग का काम करने वाले महिला के पति को लगा वह भगा भगा घर पहुंचा और घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने युवक की फरियाद को नहीं सुना जिसके बाद युवक ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से पत्नी और बच्चों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में कैटरिंग का काम करता है। 30 दिसंबर को उसकी पत्नी को उसके मायके से अछरौनी रामपुरा का रहने वाला अभिषेक लोधी देवर बनाकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह अछरौनी रामपुरा गांव पहुंचा तो उसकी पत्नी अभिषेक लोधी के साथ रह रही थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस थाना पिछोर में दर्ज कराई और पुलिस से पत्नी और बच्चों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि अभिषेक लोधी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी और बच्चों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

मायके में रह रही पत्नी को देवर बनकर भगा ले गया प्रेमी, अब पति को दे रहा है जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment