Press "Enter" to skip to content

संजय कॉलोनी वार्ड नंबर 35 के निवासियों ने किया बिजली घर का घेराब: ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, 4 माह से हो रहे परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी के वार्ड नंबर 35 संजय कॉलोनी में पिछले 4 महीने से ट्रांसफार्मर से बिजली को लेकर कॉलोनीवासी परेशान है. आज संजय कॉलोनी के निवासियों ने बिजली घर का घेराब करते हुए डीपी बदलवाने की मांग की है.

चाबी घर पहुंचे समस्त कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले 1 साल से डीपी खराब है और लाइट आती जाती रहती है लेकिन चार माह से तो ऐसी हालत हो गई है की डीपी से लाइट आने में काफी समस्या आती है और डीपी ख़राब होने से 2 मीटर के एरिए में करंट की वजह से तीन मवेसियों की मृत्यु भी हो चुकी है. 4 माह से लाइट नहीं आ रही है इसकी शिकायत विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी की है. और पार्षद को भी की जा चुकी है. लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. समस्त कॉलोनी वासियों ने डीपी जल्द बदलवाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!