Press "Enter" to skip to content

लॉ स्टूडेंट् के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन बदमाशों ने चार लाख रुपए ऐंठे, सोशल मिडिया हुई थी मुलाकात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के रहने वाले एक बेरोजगार युवक के साथ नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित युवक को आर्मी से लेकर सरकारी अस्पताल और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रूपए की ठगी कर ली गई। जब नौकरी नहीं मिली और 4 लाख रूपए से हाथ धोना पड़ा। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


करैरा कस्बे की पुरानी तहसील क्षेत्र के रहने वाले 25 साल के दारा सिंह भदौरिया पुत्र हरिओम भदौरिया ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह BA LLB का छात्र है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए ग्वालियर के रहने वाले रुपेश वर्मा पुत्र शिवनारायण वर्मा से हुई थी। रुपेश वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है, उसके साथ फिल्म निर्माता कम्पनी में काम करने वाला लखनऊ का रहने वाला कुणाल श्रीवास्तव साथ रहता है। इसके अतिरिक्त दीपेश सोनी (बर्मा) का व्यक्ति भी है जो उससे ग्वालियर में इन दोनों के कहने पर पैसा लेता था।

7 सितम्बर 2021 को ग्वालियर में भारतीय सेना (MES) में नौकरी दिलाने के नाम उसके साथ ठगी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उससे 13 जनवरी 2022 जयारोग्य हॉस्पिटल ग्वालियर में स्वास्थकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए गए। जब दोनों ही जगह नौकरी नहीं मिली तब उसके द्वारा पैसे वापस करने की बात कही गई। तब फिर इनके द्वारा मुंबई में भारतीय रेलवे ग्रुप C में नौकरी दिलाने की बात कही गई। इसके बाद वह नौकरी पाने के लिए मुंबई भी गया था, लेकिन नौकरी नहीं मिली। दारा सिंह भदौरिया के अनुसार उसे नौकरी के नाम पर कई ज्वानिंग लैटर भी दिए गए। इस बीच 10 से 12 बार में उससे चार लाख रूपए से अधिक की राशि वसूल ली गई।

बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने रुपेश वर्मा, कुणाल श्रीवास्तव और दीपेश सोनी (बर्मा) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!